टोलबा, टोला शब्द से ही बना है। यह टोला सबसे कम आबादी वाला टोला है। यहाँ लोगों के निवास करने वालो की संख्यां मात्र १०० सौ है। जो नदी के किनारे पर बसा हुआ है। मस्सा गाँव से इसकी दुरी लगभग २ किलोमीटर होगा। यहाँ भी सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही निवास करते है।
गांव के मानचित्र
टोलबा
टोलबा, टोला शब्द से ही बना है। यह टोला सबसे कम आबादी वाला टोला है। यहाँ लोगों के निवास करने वालो की संख्यां मात्र १०० सौ है। जो नदी के किनारे पर बसा हुआ है। मस्सा गाँव से इसकी दुरी लगभग २ किलोमीटर होगा। यहाँ भी सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही निवास करते है।
सिपोलिया
सिपोलिया टोला, मस्सा गाँव से ३ किलोमीटर की दुरी स्थित है। इसके बीच से नदी गुजरती है, जिसके दुसरे तरफ सिपोलिया टोला है। यहाँ की आबादी मात्र ५०० सौ है और शायद २०० वोटर है। और ९९% मुस्लिम समुदाय लोग निवास करते है।
पठान टोला
पठान टोला की कुल आबादी मात्र ३०० सौ है। जिसमे से मात्र १५० वोटर है और इस टोला में सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही है। जो पहले पठान वर्ग से तालुक रखते थे। जिस कारण इस टोला का नाम पठान टोला रखा गया होगा।
मदिलमन
मदिलमन टोला मस्सा गाँव से लगभग १ किलोमीटर दुरी पर स्थित है। इसकी आबादी लगभग १००० (एक हजार) है। जिसमे लगभग ६ से ७ सौ तक वोटर है। इस टोला में ९५% मुस्लिम समुदाय वर्ग है।
धनकौल
धनकौल घना आबादी वाला टोला है। यहाँ की आबादी लगभग २६०० सौ है। इस टोला में यादव समुदाय की संख्या अधिक है। २४०० सौ वोटर है। यहाँ के लोगों मुख्या जीवका खेती-बाड़ी और मवेशी पालन है। शिक्षित वर्ग लगभग ५% है।
मिर्जापुर
मिर्जापुर एक टोला है जो मस्सा गाँव से कट कर निकला है। मस्सा गाँव से आधा किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यहाँ अधिकतर मजदूर वर्ग निवास करते है। ५% लोग शिक्षित वर्ग निवास करते है। इस टोला की आबादी मात्र ६०० है। जिसमे लगभग मात्र ४०० वोटर है।
मस्सा गाँव
मस्सा गाँव इस पंचायत का केंद्र है क्योंकि 75% ग्रामीण शिक्षित है। पंचायत के राजनीती और सामाजिक बुनियाद इसी गाँव में बनता है। इस गाँव की जनसंख्या लगभग ३ हजार होगा जिसमे से लगभग २ हजार वोटर है। बाकि शहरों में रहकर अपना जीवन-यापन करते है।





